BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Gold Price Update: देव उठनी एकादशी पर 6000 रुपये भी ज्यादा सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका

Gold Price Update: देव उठनी एकादशी पर 6000 रुपये भी ज्यादा सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका
Share

 Gold Price Update: आज देव उठनी एकादशी है। हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक आज से सभी शुभ काम शुरू हो जाएंगे। ऐसे में आज आपके पास सस्ता में सोना और चांदी खरीदने का सुनहरा मौका है। आज आप सोना 6000 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी ज्यादा सस्ता और चांदी करीब 23000 प्रति किलो सस्ता खरीद सकते हैं। फिलहाल सोना करीब 50100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी तकरीबन 57000 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है।

इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 50114 रुपये पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को को सोना 133 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50824 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

सोने की तरह गुरुवार को चांदी (Silver Price) की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी 1578 रुपये सस्ता होकर 57049 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि बुधवार को चांदी (Silver Rate) 421 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती होकर 58627 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थीा

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना 710 सस्ता होकर 50114 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 707 रुपया सस्ता होकर 49913 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 651 रुपया सस्ता होकर 45904 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 612 रुपया सस्ता होकर 37586 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 415 रुपये सस्ता होकर 29317 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

ऑलटाइम हाई से सोना करीब 6,000 और चांदी 23,000 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6068 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22931 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।


Share

Leave a Reply