BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रिकॉर्ड स्तर से 11,000 रुपये नीचे आए सोने के दाम

रिकॉर्ड स्तर से 11,000 रुपये नीचे आए सोने के दाम
Share

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों से बुधवार को सोने की कीमतें को 10 महीने के निचले स्तर के करीब पहुंच गई हैं. रिकॉर्ड ऊंचाई से सोने के दाम करीब 11 हजार रुपये रुपये प्रति दस ग्राम टूट चुके हैं. बता दें, अगस्त 2020 में सोने की कीमतें 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं.

बुधवार को एमसीएक्स पर, सोने का वायदा 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 45,500 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ नजर आया. पिछले सात सत्रों में से 6 कारोबारी सत्रों में सोने के दामों में गिरावट आते हुए देखी गई है. वहीं आज चांदी मई वायदा 396 रुपये की गिरावट के साथ 69,216 प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता हुआ नजर आया.

वैश्विक बाजारों में, सोने की कीमतें आज गिर गई हैं. अमेरिकी ट्रेजरी की यील्ड में मजबूती की वजह से सोने पर दबाव बढ़ गया है. हाजिर सोना 0.2 फीसदी गिरकर 1,734.16 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया. वहीं, चांदी 0.3 फीसदी फिसलकर 26.67 डॉलर प्रति औंस पर आ गई|

Share

Leave a Reply