नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सोने के दाम में फिर गिरावट, 46 हजार के नीचे पहुंचकर 2 महीने के निचले स्‍तर पर पहुंचे

 सोने के दाम में फिर गिरावट, 46 हजार के नीचे पहुंचकर 2 महीने के निचले स्‍तर पर पहुंचे
Share

नई दिल्ली: अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज फिर कमजोरी के कारण भारतीय सर्राफा बाजार में भी लगातार दूसरे दिन यानी 30 जून 2021 को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, चांदी की कीमत में भी आज कमी आई है. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,047 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 67,532 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में गोल्‍ड के दाम में आज गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में ज्‍यादा बदलाव नहीं हुआ.

सोने का नया भाव- दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में 264 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई. राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 45,783 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. सोना आज 2 महीने के निचले स्‍तर पर पहुंच गया है. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने की कीमत आज गिरकर 1,755 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

चांदी की नई कीमत - चांदी की कीमत में भी आज गिरावट का रुख रहा. दिल्‍ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के दाम महज 60 रुपये की कमी के बाद 67,472 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चांदी के दाम में ज्‍यादा बदलाव नहीं और ये 25.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

Share

Leave a Reply