लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

सोना 1375 रुपये चमका, चांदी टूटी

 सोना 1375 रुपये चमका, चांदी टूटी
Share

मुंबई : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर सोना के आयात पर शुल्क में की गयी 4.75 प्रतिशत की भारी बढोतरी से आज सोना 1375 रुपये प्रति दस ग्राम चमककर 52हजारी होने को बेताव दिखा जबकि चाँदी 563 रुपये प्रति किलोग्राम उतर गयी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.16 प्रतिशत टूटकर 1804डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिकी सोना वायदा 0.22 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1800 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह से चाँदी हाजिर 2.09 प्रतिशत उतरकर 19.82 डॉलर प्रति औंस पर रही।

देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 1375 रुपये की बढ़त के साथ 51892 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 1293 रुपये बढ़कर 51881 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। हालांकि चाँदी 563 रुपये टूटकर 58324 रुपये प्रति किलोग्राम पर तथा चाँदी मिनी 531 रुपये गिरकर 58756 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

सरकार ने सोना के आयात को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से उस पर शुल्क को 10.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है जिसके कारण कीमती धातुओं में तेजी आयी है।
 


Share

Leave a Reply