BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Gold-silver price today : सोना-चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट

Gold-silver price today :  सोना-चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट
Share

मुंबई : वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर मांग कमजोर रहने से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 45 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 65 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती रही।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.15 प्रतिशत बढ़कर 1791.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। साथ ही, अमेरिकी सोना वायदा 0.04 प्रतिशत उतरकर 1789.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह चांदी हाजिर 0.17 प्रतिशत की गिरावट लेकर 22.19 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

मांग कमजोर रहने से वैश्विक बाजार की तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में नहीं रहा। इस दौरान सोना 45 रुपये गिरकर 47405 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 45 रुपये टूटकर 47454 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसी तरह चांदी 65 रुपये की गिरावट के साथ 60362 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 70 रुपये सस्ती होकर 60661 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

 


Share

Leave a Reply