BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Gold-Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें लेटेस्ट रेट
Share

 Gold Price Today : सोने-चांदी के प‍िछले द‍िनों र‍िकॉर्ड कीमत पर पहुंचने के बाद इसमें ग‍िरावट देखी जा रही है। बुधवार को मल्टी- कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और सर्राफा बाजार दोनों में ही सोने ने तेजी का नया र‍िकॉर्ड बनाया था। लेक‍िन गुरुवार को एमसीएक्‍स (MCX) पर इसमें फ‍िर से ग‍िरावट देखी जा रही है।

बुधवार को सोना चढ़कर 61,000 रुपये और चांदी 75,000 रुपये पर चली गई थी। इससे पहले फरवरी में भी सोने ने तेजी के मामले में प‍िछले र‍िकॉर्ड को तोड़ द‍िया था। हालांक‍ि बाद में ग‍िरावट आने के बाद अब फ‍िर से इसमें तेजी देखी जा रही है।

दोनों धातुएं तेजी का नया र‍िकॉर्ड बनाएंगी

एक्‍सपर्ट का दावा है क‍ि इस द‍िवाली पर दोनों कीमती धातुएं तेजी का नया र‍िकॉर्ड बनाएंगी। उनके अनुसार सोना द‍िवाली पर चढ़कर 65,000 रुपये और चांदी 80,000 रुपये के स्‍तर पर पहुंच सकती है। गुरुवार को मल्टी- कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी के रेट में ग‍िरावट देखी जा रही है।

सुबह करीब 10.40 बजे सोना 240 रुपये की ग‍िरावट के साथ 60616 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 108 रुपये की ग‍िरावट के साथ 74447 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर ट्रेड कर रही है।

74 हजार रुपये के पार पहुंची चांदी
इससे पहले बुधवार को MCX पर सोना 60856 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 74555 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर बंद हुई थी। बुधवार सुबह सर्राफा बाजार भी जबरदस्‍त तेजी के साथ खुला था और शाम के समय यह हरे न‍िशान के साथ बंद हुआ।

कारोबारी सत्र के अंत में 24 कैरेट वाला सोना 60781 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर और चांदी 73834 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर पहुंच गए। इसी तरह 23 कैरेट वाला सोना 60538 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 55675 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर बंद हुआ। सर्राफा बाजार के नए रेट दोपहर में 12 बजे जारी क‍िये जाते हैं।


Share

Leave a Reply