लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

कमजोर पड़ी आज सोने-चांदी की चमक

 कमजोर पड़ी आज सोने-चांदी की चमक
Share

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में मजबूती के बीच घरेलू स्तर पर वायदा बाजार में आज सोने-चांदी की चमक कमजोर पड़ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.50 डॉलर की बढ़त के साथ 1,777.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी एक डॉलर चढ़कर 1,778.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.09 डॉलर की मजबूती के साथ 26.08 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

घरेलू स्तर पर एमसीएक्स वायदा बाजार में सोना 121 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत लुढ़ककर 47,411 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और सोना मिनी 89 रुपये फिसलकर 47,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। इस दौरान चांदी 249 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत फिसलकर 68,425 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 214 रुपये की गिरावट के साथ 69,628 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।

Share

Leave a Reply