BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने पूरा किया एक और सपना, माता-पिता को पहली बार फ्लाइट में घुमाया

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने पूरा किया एक और सपना, माता-पिता को पहली बार फ्लाइट में घुमाया
Share

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल जिताने वाले हरियाणा के नीरज चोपड़ा का एक और सपना पूरा हो गया है। नीरज चोपड़ा ने अपने माता-पिता को पहली बार फ्लाइट में घुमाया। दिग्गज एथलीट ने अपने माता-पिता के साथ हवाई यात्रा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। नीरज चोपड़ा ने फोटो शेयर करने के साथ लिखा, आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने मां-पापा को पहली बार फ्लाइट में बैठा पाया। सभी की दुआ और आशीर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में पुरुषों के जेवलिन थ्रो फाइनल में 87.58 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीता था। हालांकि, कम ट्रेनिंग और भारत लौटने के बाद बीमारी से जूझने के कारण नीरज को 2021 अभियान का अंत करना पड़ा। नीरज चोपड़ा को अगले सीजन में दमदार वापसी की उम्मीद है, जिसमें विश्व चैंपियनशिप, एशियाई गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स शामिल है।


नीरज ने कहा था, यात्रा का पैक्ड कार्यक्रम और बीमार होने के कारण मैं टोक्यो के बाद ट्रेनिंग शुरू नहीं कर पाया हूं। यही वजह है कि मैंने अपनी टीम के साथ 2021 अभियान को समाप्त करने का फैसला किया। अब कुछ समय की छुट्टी के बाद मैं दमदार वापसी करूंगा क्योंकि 2022 का कैलेंडर काफी मजबूत है, जिसमें विश्व चैंपियनशिप, एशियाई गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स शामिल हैं।


Share

Leave a Reply