BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोना खरीदने वालों के लिए इस वक्त सुनहरा मौका, रिकॉर्ड हाई से 22 प्रतिशत से भी ज्यादा नीचे आ चुका है सोना

 सोना खरीदने वालों के लिए इस वक्त सुनहरा मौका, रिकॉर्ड हाई से 22 प्रतिशत से भी ज्यादा नीचे आ चुका है सोना
Share

मुंबई। सोना खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए इस वक्त सुनहरा मौका चल रहा है। सोने का हाजिर भाव इसके रिकॉर्ड हाई से 22 फीसदी से भी ज्यादा नीचे आ चुका है। अगस्त 2020 में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 57008 रुपये प्रति 10 ग्राम के मार्क पर पहुंच गया था।
 
 
यह सोने का अब तक का उच्च स्तर है। लेकिन अब सोने की कीमत 12,949 रुपये गिरकर काफी नीचे आ चुकी है।अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव शुक्रवार को 291 रुपये टूट कर 44,059 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया।
 
 
यह इसके रिकॉर्ड हाई से लगभग 22.7 फीसदी कम है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 1,096 रुपये लुढ़ककर 65,958 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी का पिछला बंद भाव 67,054 रुपये प्रति किलोग्राम था।

Share

Leave a Reply