स्नातक पास युवाओ के लिये सुनहरा अवसर , इस विभाग में निकली बंपर भर्ती
रायपुर : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में अलग-अलग पदों पर बंपर भर्ती निकली है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानि CGPSC के माध्यम से ली जाएगी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 20 पदों पर होनी है, जिसके लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट तय की गई है। रिक्त पदों पर इच्छुक अभ्यर्थी 15 अप्रैल तक का समय दिया गया है।
रिक्त पदों का विवरण
पदनाम: सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी
रिक्त पदों की सख्या: 02
शैक्षणिक योग्यता: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट
पदनाम: परिवहन उप निरक्षण
रिक्त पदों की सख्या: 18
शैक्षणिक योग्यता: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट
शैक्षणिक योग्यता
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ मोटरसाइकिल, भारी मोटर वाहन के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी) – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट और डिप्लोमा या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए।







.jpeg)












