BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बेरोजागार युवाओ के लिये सुनहरा मौका : 13 कंपनियां 1036 पदों पर करेंगी भर्तियां, बिलासपुर के रोजगार दफ्तार में रहेगा प्लेसमेंट कैंप, देखे दिनाक..

बेरोजागार युवाओ के लिये सुनहरा मौका : 13 कंपनियां 1036 पदों पर करेंगी भर्तियां, बिलासपुर के रोजगार दफ्तार में रहेगा प्लेसमेंट कैंप, देखे दिनाक..
Share

जिला बिलासपुर के रोजगार दफ्तर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 4 मार्च को किया गया है। जिसमे 13 कंपनियों में 1036 लोगों को नौकरी दी जाएगी। कंपनियों में योग्यता के अनुसार पांच हजार रुपए से लेकर 25 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी। कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगा।


कोनी स्थित रोजगार कार्यालय के अफसरों ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से इस कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न कंपनियों में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, कम्प्यूटर ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट, ब्यूरो चीफ, रिपोर्टर, सेल्समैन, एग्रीकल्चर इंजीनियर, हार्डवेयर इंजीनियर, फैशन डिजाइनर, रीसेप्शनिस्ट, सहित आदि पदों पर युवाओं को रोजगार का अवसर दिया जाएगा।


यहाँ कंपनियां है शामिल
प्लेसमेंट कैंप में लाइफ केयर, अंबुजा सीमेंट, बजाज लाइफ इंश्योरेंस, नव किसान बॉयो प्लांटेक, रोपेन ट्रांसपोर्टेशन, कृपा छाया फाउंडेशन, बिलासा भूमि बिल्डर्स सहित अन्य कंपनियां भाग ले रही हैं।

शैक्षणिक योग्यता 8 वीं पास से बी-टेक
जिले के 8वीं से स्नातक और ITI, BE, BTech पास उम्मीदवार रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ पासपोर्ट साइज की दो फोटो, आधार कार्ड और शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाणपत्र की मूल और छाया प्रति भी अपने साथ लाना होगा।
 


Share

Leave a Reply