BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सुनेहरा अवसर : 641 तकनीशियन पदों पर निकली भर्तियां , जाने विस्तार से ...

सुनेहरा अवसर : 641 तकनीशियन पदों पर निकली भर्तियां , जाने विस्तार से ...
Share

नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए सुनेहरा अवसर आया है । भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने क्षेत्रीय कार्यालयों में कुल 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इनकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 10 जनवरी, 2022 को रात 11.55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को इसी समय अवधि तक ऑनलाइन शुल्क भी जमा करना होगा। वहीं 25 जनवरी से 5 फरवरी, 2022 के दौरान परीक्षा होगी

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की और से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक पात्रता 10वीं पास है। तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 21,700 रुपये वेतन के साथ भत्ते स्तर-3 अनुक्रमणिका-1(7वें सीपीसी) मिलेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा 10 जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। इन चारों विषयों में से हर विषय में 25 अंकों के 25 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा को देने के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा। हिंदी और अंग्रेजी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

कितना होगा शुल्क ?

अनारक्षित वर्ग, ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर, ईडब्ल्यूएस से आवेदन शुल्क 300 रुपये और परीक्षा शुल्क 700 रुपये लिया जाएगा। वहीं, महिला, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग को आवेदन शुल्क के तौर पर 300 रुपये देने होंगे। इन्हें कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

पदों की संख्या

तकनीशियन (टी -1) – 641 , जनरल-286 , एससी-93 , एसटी-68 , ओबीसी- 133 , ईडब्ल्यूएस-61

अभ्यर्थी सीधे इस लिंक https://www.iari.res.in/ पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

 

 

 

 


 


Share

Leave a Reply