BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

खुशखबरी! सीबीएसई ने बताया कब जारी होगा 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट...देखें अपडेट

खुशखबरी! सीबीएसई ने बताया कब जारी होगा 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट...देखें अपडेट
Share

  दिल्ली :- सीबीएसई बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो फिलहाल बढ़ गया है।आधिकारिक अपडेट के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षा का रिजल्ट 20 मई के बाद जारी किया जा सकता है। CBSE 10th 12th Result 2024 की घोषणा होते ही स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे।

सीबीएसई का नया सर्कुलर

सीबीएसई बोर्ड ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 10वीं में बेसिक गणित चुनने वाले छात्र 11वीं कक्षा में भी गणित पढ़ सकते हैं। कोविड के दौरान से यह छूट हर वर्ष लागू होती आ रही है और सत्र 2024-25 के लिए भी लागू रहेगी।

अंकों से असंतुष्ट है तो क्या करें?

जो छात्र कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई परिणाम 2024 में अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, उनके पास जून 2024 में अपने अंकों/उत्तर पुस्तिका के सत्यापन का अनुरोध करने का विकल्प है। इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर उपलब्ध एक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। फिर बोर्ड किसी भी गणना त्रुटि, छूटे हुए अंक या अनुत्तरित प्रश्नों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करेगा। एक बार रीचेकिंग समाप्त हो जाने के बाद बोर्ड संशोधित सीबीएसई परिणाम 2024 प्रकाशित करेगा और छात्रों को दोबारा जांचे गए परिणाम की फोटोकॉपी प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा।


Share

Leave a Reply