नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए खुशखबरी ,जल्द ही नजर आ सकती है दयाबेन

 पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए खुशखबरी ,जल्द ही नजर आ सकती है दयाबेन
Share

टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद शो में दयाबेन की वापसी हो रही है। दयाबेग का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी लगभग 2 साल बाद शो में नजर आने वाली हैं। हालांकि दयाबेन की वापसी हमेशा के लिए नहीं हुई है। खबरों के अनुसार दिशा वकानी शो में कैमियो करती नजर आएंगी। दिशा वकानी ने जब से शो से लीव ली है तब से उनकी कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है। दिशा की एक झलक के लिए फैंस बेताब हैं।

अब सोशल मीडिया पर दिशा वकानी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। दरअसल, शो में दिखाया गया था कि जेठालाल तब तक गरबा नहीं खेलेंगे जब तक दिशा यानी दया वापस नहीं आ जाती। दिशा वकानी के वापसी का सीन वोरीवली के अंबे माता के मंदिर में शूट हुआ है।जब ये सीक्वेंस शूट हो रहा था तब वहां कुछ क्रू मेंबर मौजूद थे। तभी की दिशा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि जब दिशा गाड़ी में बैठने जा रही थी उसी समय ये तस्वीर क्लिक की गई।
 

दिशा की ये तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं। शो में दिशा वकानी छोटे से सीक्वेंस के लिए ही आ रही हैं। दिशा के पति ने कहा है कि मेकर्स से बातचीत जारी है।बता दें कि दिशा वकानी साल 2017 में शो से मैटरनिटी लीव लेकर गई थीं और आज तक वापस नहीं लौटी हैं। कई बार उनकी वापसी की खबर आई लेकिन वह स्‍क्रीन पर नहीं आईं।
 

Share

Leave a Reply