लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

LPG गैस ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब 150 रुपए अधिक मिलेगी सब्सिडी, जल्द कर लें ये काम!

LPG गैस ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब 150 रुपए अधिक मिलेगी सब्सिडी, जल्द कर लें ये काम!
Share

नई दिल्ली, भारत की जनता इन दिनों महंगाई की मार झेल रही है। पेट्रोल-डीजल के साथ साथ रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय में अगर कहीं से भी राहत मिल जाए तो सोने में सुहागा वाली बात हो जाती है। दरअसल, केंद्र सरकार ने रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी में इजाफा किया है। घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी 153.86 रुपये से बढ़ कर 291.48 रुपये हो गयी है। हालांकि यह उज्जवला योजना के कनेक्शन के लिए ही है।
यदि आपका भी कनेक्शन उज्जवला योजना से संबंधित है तो इसका लाभ ले सकते है। इसके लिए सब्सिडी वाले खाते को आधार कार्ड से लिंक कराना होगा। यदि आपका एलपीजी कनेक्शन आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो आप इसे संबंधित कंपनी के वेबसाइट में जाकर लिंक कर सकते है।
बता दें कि बढ़ती तेल की कीमतों का असर घरेलू गैस पर भी पड़ा है। 4 महीने पहले तक जो घरेलू सिलेंडर 594 रुपये में मिलता था वो अब दिल्ली में 819 रुपये में मिल रहा है। नवंबर से मार्च के बीच सिलेंडर की कीमत 225 रुपये बढ़ गई हैं जो करीब 25 फीसदी हैं।

 


Share

Leave a Reply