BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रेल यात्रियों के लिये अच्छी खबर : अब यात्री गर्मी हो या कड़ाके की ठंड आराम से कर सकेंगे सफर, देखे यहाँ..

रेल यात्रियों के लिये अच्छी खबर : अब यात्री गर्मी हो या कड़ाके की ठंड आराम से कर सकेंगे सफर, देखे यहाँ..
Share

नई दिल्ली : रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल लगातार अपनी सेवाओं में बदलाव करती रहती है। यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा सेवा देने की दिशा में भारतीय रेल के मध्य रेलवे जोन ने कुछ ट्रेनों में थर्ड क्लास एसी के डिब्बे बढ़ाने का ऐलान किया है। मध्य रेलवे ने कहा है कि गोरखपुर से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनों में एक स्लीपर क्लास के डिब्बे को हटाकर एक थर्ड क्लास एसी का डिब्बा लगाकर चलाया जाएगा।


- इन गाडिय़ों में मिलेगी सुविधा
गाड़ी संख्या 22537, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस। इस ट्रेन में 25 अप्रैल 2022 से एक स्लीपर क्लास के डिब्बे को हटाकर एक थर्ड क्लास एसी का डिब्बा लगाकर चलाया जाएगा।
गाड़ी संख्या 15018, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस। इस ट्रेन में 25 अप्रैल 2022 से एक स्लीपर क्लास के डिब्बे को हटाकर एक थर्ड क्लास एसी का डिब्बा लगाकर चलाया जाएगा।
गाड़ी संख्या 15065, गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस। इस ट्रेन में 25 अप्रैल 2022 से एक स्लीपर क्लास के डिब्बे को हटाकर एक थर्ड क्लास एसी का डिब्बा लगाकर चलाया जाएगा।
गाड़ी संख्या 15066, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस. इस ट्रेन में 26 अप्रैल 2022 से एक स्लीपर क्लास के डिब्बे को हटाकर एक थर्ड क्लास एसी का डिब्बा लगाकर चलाया जाएगा।
गाड़ी संख्या 22538, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस। इस ट्रेन में 27 अप्रैल 2022 से एक स्लीपर क्लास के डिब्बे को हटाकर एक थर्ड क्लास एसी का डिब्बा लगाकर चलाया जाएगा।
गाड़ी संख्या 15017, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस. इस ट्रेन में 27 अप्रैल 2022 से एक स्लीपर क्लास के डिब्बे को हटाकर एक थर्ड क्लास एसी का डिब्बा लगाकर चलाया जाएगा.


- बदलाव के बाद ट्रेनों में ऐसी होगी डिब्बों की संख्या
गोरखपुर और मुंबई के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 22537/22538 और 15018/15017 में डिब्बे बदलने के बाद 2 सेकेंड क्लास एसी, 7 थर्ड क्लास एसी, 6 स्लीपर क्लास एसी और 5 सेकेंड क्लास सीटिंग, 1 पैंट्री कार और एक जनरेटर कार रहेंगे।
वहीं दूसरी ओर, गाड़ी संख्या 15065/15066 में डिब्बे बदलने के बाद 2 सेकेंड क्लास एसी, 7 थर्ड क्लास एसी, 6 स्लीपर क्लास एसी और 4 सेकेंड क्लास सीटिंग और 2 जनरेटर कार रहेंगे। इस ट्रेन में पैंट्री की सुविधा नहीं मिलेगी।
 


Share

Leave a Reply