नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: जाने क्या है डिजिटल इंडिया की तरफ रेलवे का नया कदम

 रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: जाने क्या है डिजिटल इंडिया की तरफ रेलवे का नया कदम
Share

नई दिल्ली। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। डिजिटल इंडिया की तरफ एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए भारतीय रेल जल्द ही ट्रेन के अंदर डेबिट और क्रेडिट कार्ड से लेन-देन की सुविधा शुरू करने वाला है। इस सुविधा के बाद बिना टिकट पकड़े गए यात्री कार्ड से जुर्माने का भुगतान कर पाएंगे और यात्रा जारी रखने के लिए आगे की टिकट भी ले सकेंगे। इससे यात्रियों और टीटीई को सहूलियत होगी। हालांकि, नकदी का लेन-देन पहले की तरह जारी रहेगा।

जानकारी के अनुसार, मार्च माह के अंत तक यह सुविधा पूर्वोत्तर रेलवे में ट्रायल के तौर पर शुरू हो जाएगी। दिल्ली में भी इसके शुरू करने की कार्ययोजना बन रही है। जल्द ही इसे यहां भी लागू किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से करार किया है। जल्द ही रेलवे कर्मियों को पीओएस मशीनें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। किराया या जुर्माने के रूप में वसूली के पैसे सीधे रेलवे के खाते में जाएंगे। यात्रियों को भी डिजिटल भुगतान से सहूलियत होगी।

बता दें कि, कोरोना वायरस की वजह से धीमी पड़ी रेल सेवा अब धीरे-धीरे पटरी पर अपनी गति में लौट रही है। कोरोना की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन के कारण 24 मार्च 2020 से ही ट्रेनों का संचालन ठप था। हालांकि, बाद में सिलसिलेवार तरीके से देशभर में ट्रेनों की सेवा बहाल की जा रही है।

ट्रेनों के परिचालन के दौरान यात्रियों को मास्क पहनना और सोशल डिस्टेसिंग मेंटेन करना जैसे कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोरोना दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए परिचालन फिर से शुरू करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। 

Share

Leave a Reply