BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर : एक साथ दो डिग्री कोर्स करने यूजीसी देने जा रही है जल्द ही मंजूरी, पढ़ें पूरी खबर

विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर : एक साथ दो डिग्री कोर्स करने यूजीसी  देने जा रही है जल्द ही मंजूरी, पढ़ें पूरी खबर
Share

नई दिल्ली | विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। छात्र जल्द ही एक साथ दो डिग्री कोर्स कर सकेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि दो डिग्रियों को छात्रों को अलग-अलग मोड से पूरा करना होगा जिसमें एक रेगुलर मोड से और दूसरा डिस्टेंस लर्निंग मोड (दूरस्थ शिक्षा माध्यम या ओडीएल) के जरिये किया जा सकता है। यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने कहा, हाल ही में आयोग की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई जिसमें भारत में छात्रों को एक साथ दोहरी डिग्री पूरा करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

उन्होंने बताया कि छात्रों को एक ही समय में दो डिग्री एक समान स्ट्रीम में या अलग स्ट्रीम में करने की सुविधा होगी। जैन ने बताया कि इन दो डिग्रियों में से एक नियमित तरीके से और दूसरा आनलाइन दूरस्थ माध्यम से पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। 
गौरतलब है कि यूजीसी ने पिछले वर्ष उपाध्यक्ष भूषण पटवर्द्धन के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया था जिसे एक विश्वविद्यालय या अलग अलग विश्वविद्यालयों से दूरस्थ, आनलाइन माध्यम से दो डिग्रियां एक साथ करने के प्रस्ताव पर विचार करना था। बहरहाल, यूजीसी ने इससे पहले भी साल 2012 में एक समिति गठित कर उसे इस विषय पर विचार करने को कहा गया था। उस समिति ने इस विषय पर व्यापक विचार विमर्श किया था लेकिन इस प्रस्ताव (दो डिग्री एक साथ करने) को आगे नहीं बढ़ाया जा सका था। 
 

Share

Leave a Reply