BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोवैक्सिन का टीका लगवाने वालो के लिए खुशखबरी, इसी हफ्ते मिल सकती है डब्ल्यूएचओ से मंजूरी

कोवैक्सिन का टीका लगवाने वालो के लिए खुशखबरी, इसी हफ्ते मिल सकती है डब्ल्यूएचओ से मंजूरी
Share

नई दिल्ली, विश्व स्वास्थ्य संगठन इसी हफ्ते भारत में तैयार हुई कोवाक्सिन को मंजूरी दे सकता है। अब भारत में जो वैक्सीन इस्तेमाल हो रही हैं, उनमें कोविशील्ड, स्पूतनिक को तो डब्ल्यूएचओ की मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन परीक्षण नतीजों से जुड़े डेटा के देर से प्रकाशित होने की वजह से अब तक कोवाक्सिन को संगठन से मंजूरी नहीं मिल पाई थी।
गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले महीने ही कहा था कि भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन को आपातकालीन मंजूरी देने पर सितंबर अंत तक फैसला लिया जा सकता है। इस टीके को अभी तक किसी पश्चिमी देश की नियामक संस्था से भी मंजूरी नहीं मिली है।
कुछ दिनों पहले ही भारत में बने इस टीके पर कुछ अध्ययन प्रकाशित हुए थे। हालांकि, भारत के किसी अनुसंधानकर्ता ने टीके पर कोई उन्नत शोध प्रकाशित नहीं किया था। जिसके चलते इसे डब्ल्यूएचओ से मंजूरी मिलने में देर हो गई। हालांकि, भारत में इस टीके को कोविशील्ड के साथ टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत से ही इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह टीका 78 प्रतिशत तक प्रभावी है।
बता दें कि भारत बायोटेक ने जुलाई की शुरुआत में बताया था कि उसने अपने कोविड-19 टीके कोवैक्सीन के आपात उपयोग के लिए सभी जरूरी दस्तावेज विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सौंप दिए हैं। कंपनी ने वैक्सीन को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद भी जताई थी। कोवाक्सिन को डब्ल्यूएचओ से आपातकालीन उपयोग सूचीबद्धता (ईयूएल) प्रक्रिया के तहत मंजूरी मिलेगी, जिसके बाद इसे दुनियाभर में मान्यता मिल जाएगी।
 


Share

Leave a Reply