नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, इन लोगों को इंडिगो दे रही छूट

हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, इन लोगों को इंडिगो दे रही छूट
Share

इंडिगो उन सभी यात्रियों को शुल्क में बुधवार से 10 फीसदी की छूट देगी, जिन्होंने कोविड-19 के टीके की कम से कम एक खुराक लगवा ली है। विमानन कंपनी ने बयान में बताया कि छूट आधार (बेस) शुल्क पर दी जाएगी और यह छूट केवल सीमित वर्ग में उपलब्ध है।
जिन यात्रियों ने बुकिंग के समय छूट प्राप्त की है, उन्हें हवाई अड्डे के चेक-इन काउंटर के साथ-साथ बोर्डिंग गेट पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी कोविड-19 टीकाकरण का एक वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसमें कहा गया है, 'वे हवाई अड्डे के चेक-इन काउंटर/बोर्डिंग गेट पर आरोग्य सेतु मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भी टीकाकरण कराने का प्रमाण पत्र दिखा सकते हैं।'
इसमें कहा गया है, 'यह छूट टीकाकरण करा चुके 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के केवल उन लोगों के लिए उपलब्ध है, जो बुकिंग के समय भारत में स्थित हों और जिन्होंने देश में कोविड-19 टीके की (कम से कम एक खुराक) लगवा ली है।'
इंडिगो के मुख्य रणनीति और राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि, 'हमें लगता है कि देश में सबसे बड़ी विमानन कंपनी होने के नाते राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के साझे लक्ष्य के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित करके अभियान में योगदान देना हमारी जिम्मेदारी है।'
 


Share

Leave a Reply