लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

WhatsApp यूजर्स के लिए गुड न्यूज़! प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट करने की डेडलाइन हुई खत्म, बंद नहीं होगा किसी का अकाउंट

WhatsApp यूजर्स के लिए गुड न्यूज़! प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट करने की डेडलाइन हुई खत्म, बंद नहीं होगा किसी का अकाउंट
Share

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। व्हाट्सऐप ने अपनी विवादित प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को स्वीकार करने की 15 मई की डेडलाइन से जुड़ा फैसला वापस ले लिया है। इसके साथ ही WhatsApp ने ये भी कहा है कि शर्तों को स्वीकार न करने पर भी WhatsApp अकाउंट को हटाया नहीं जाएगा।
प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर यूजर्स ने जताई थी चिंता
गौरतलब है कि व्हाट्सऐप की प्रस्तावित नीति पर यूजर्स ने अपने डाटा के अधिकार को लेकर चिंताएं जताई थी। व्हाट्सऐप के तमाम उपयोगकर्ताओं ने कहा कि नयी नीति के तहत उनका डेटा व्हाट्सऐप का स्वामित्व रखने वाली कंपनी फेसबुक के साथ शेयर किए जाएगा।
नहीं डिलीट होगा कोई भी WhatsApp अकाउंट
इस प्राइवेसी पॉलिसी की वजह से WhatsApp (मैसेजिंग एवं कॉलिंग सेवा देने वाले कंपनी) की काफी आलोचनाएं हो रही थीं। व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने बताया है कि प्राइवेसी पॉलिसी से जुड़े अपडेट को स्वीकार नहीं करने पर 15 मई को कोई खाता डिलीट नहीं किया जाएगा। उन्होंने ईमेल के जरिए भेजे गए एक सवाल के जवाब में शुक्रवार को कहा कि इस अपडेट की वजह से 15 मई को कोई भी खाता डिलीट नहीं किया जाएगा और भारत में किसी की भी व्हाट्सऐप सेवा बंद नहीं की जाएगी। हम लोगों को अगले कुछ हफ्तों में नयी जानकारी भेजेंगे।


प्रवक्ता ने कहा कि जहां नयी सेवा शर्तों का अपडेट पाने वाले ज्यादातर यूजर्स ने उसे स्वीकार कर लिया है। कुछ लोगों के पास अब भी यह अपडेट नहीं पहुंचा है। प्रवक्ता ने हालांकि साफ नहीं किया कि कंपनी ने किन कारणों से अपने रुख में बदलाव किया और इन शर्तों को स्वीकार करने वाले यूजर्स की संख्या का भी खुलासा नहीं किया।
 


Share

Leave a Reply