BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

खुशखबरी.. खुशखबरी.. खुशखबरी : नए साल में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने गैस सिलेंडर के कीमतों में की 102.50 रुपए की कटौती

खुशखबरी.. खुशखबरी.. खुशखबरी : नए साल में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने गैस सिलेंडर के कीमतों में की 102.50 रुपए की कटौती
Share

नई दिल्ली | नए साल पर एलपीजी ग्राहकों के लिए एक राहत वाली खबर आई है | इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 102.50 रुपए की कटौती की है | नई कीमतें 1 जनवरी 2022 से प्रभावी होंगी | हालांकि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है | पिछले महीने 1 दिसंबर को 19 किलोग्राम वाली कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 103.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी की गई थी |

कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें
IOC के मुताबिक 1 जनवरी 2022 को दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 102.50 रुपये घट कर 1,998.5 रुपये हो गया है | मुंबई में 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर 102.50 रुपये घटकर 1,948.5 रुपये, कोलकाता में 101 रुपये घटकर 2,076 रुपये और चेन्नई में 103.50 रुपये सस्ता होकर 2,131 रुपये हो गया है |

घरेलू रसोई गैस में कोई बदलाव नहीं
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बगैर सब्सिडी वाली 14.2 किलोग्राम की रसोई गैस सिलेंडर के दाम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है | राजधानी दिल्ली में बगैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर 899.5 रुपये, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में रसोई गैस क्रमश: 899.5 रुपये, 926 रुपये और 915.5 रुपये के भाव पर मिल रहा है |


Share

Leave a Reply