BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

खुशखबरी...धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

खुशखबरी...धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स
Share

 Gold Price Today: धनतेरस (Dhanteras 2022) से पहले सोने-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 21 अक्टूबर 2022 को गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में भारी गिरावट आई है. अगर आपका भी इस बार दिवाली (Diwali) पर ज्वैलरी खरीदने का प्लान है तो यह अच्छा मौका हो सकता है. आज सोने की कीमतें 50,000 रुपये के नीचे फिसल गई हैं. आइए आपको बताते हैं कि आज गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में कितनी गिरावट देखने को मिल रही है.

कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. धनतेरस से पहले आज यानी 21 अक्टूबर को सोने की कीमत 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 49885 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. इसके अलावा चांदी का भाव 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 56170 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर है.

इंटरनेशनल मार्केट में भी सस्ता हुआ सोना
इसके अलावा अगर ग्लोबल मार्केट की बात करें तो सोने का हाजिर भाव आज 0.08 फीसदी गिरकर 1,626.25 डॉलर प्रति औंस रह गया है. इसके अलावा चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. चांदी का हाजिर भाव आज 1.11 फीसदी बढ़कर 18.62 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है.

धनतेरस के दिन सोना खरीदना होता है शुभ
सोना खरीदने के लिए धनतेरस का दिन काफी शुभ माना जाता है ऐसे में आपके पास सस्ता सोना खरीदने का मौका है. धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से घर में सुख और समृद्धि आती है. इसी वजह से हिंदू घरों में धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदा जाता है.


Share

Leave a Reply