BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

खुशखबरी: कर्मचारी अब पीएफ खाते से दूसरी बार भी निकाल सकेंगे इतनी राशि

खुशखबरी: कर्मचारी अब पीएफ खाते से दूसरी बार भी निकाल सकेंगे इतनी राशि
Share

नई दिल्ली , देशभर में कोविड-19 की तीसरी लहर का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई नौकरीपेशा लोगों को फिर से वित्तीय परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। श्रम मंत्रालय के अनुसार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान पीएफ खाताधारकों को वित्तीय सहयोग देने के लिए अपने सदस्यों को दूसरे नॉन-रिफंडेबल कोविड-19 एडवांस का लाभ उठाने की अनुमति दी थी। इससे पहले महामारी के दौरान सदस्यों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विशेष निकासी का प्रावधान मार्च, 2020 में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत किया गया था। इस नियम के मुताबिक, पीएफ के कर्मचारी अपने अकाउंट से तीन महीने की बेसिक सैलरी और का पैसा निकाल सकते हैं। इसके अलावा ईपीएफ अकाउंट बैलेंस का 75 फीसदी दोनों में से जो भी कम हो उन पैसों को निकाला जा सकता है. इन पैसों को निकलने के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।  


Share

Leave a Reply