नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक गाने को लेकर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई सहित 18 पर मुकद्दमा दर्ज

 पीएम मोदी पर आपत्तिजनक गाने को लेकर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई सहित 18 पर मुकद्दमा दर्ज
Share

वाराणसी। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई, गायक विशाल गाजीपुरी और सपना बौद्ध सिंगर सहित 18 लोगों के खिलाफ वाराणसी के भेलूपुर थाने में आपराधिक षड्यंत्र रचने और धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। ये कार्रवाई गौरीगंज निवासी गिरिजा शंकर जायसवाल के प्रार्थना पत्र पर वाराणसी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-3 के आदेश से की गई है।
 

पुलिस के अनुसार गिरिजा शंकर जायसवाल के व्हाट्सएप ग्रुप पर देश विक्रेता के नाम से एक वीडियो आया। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में देश बेचने सहित अन्य प्रकार की अमर्यादित बात की गई थी। वीडियो के संबंध में गायक विशाल गाजीपुरी उर्फ विशाल सिंह बादल से उन्होंने बात की कि ऐसा क्यों किया है।
 

यदि प्रधानमंत्री से कोई शिकायत है तो सुप्रीम कोर्ट में शिकायत करें और अगर गलत बात करेंगे तो प्रशासन आपको सजा देगा। इसी बात को लेकर गाजीपुर के नोनहरा थाना के विशुनपुरा निवासी विशाल गाजीपुरी ने उनके खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकद्दमा दर्ज कराया।
 

इसके साथ ही उनका नंबर यूट्यूब पर डाल दिया जिसके बाद से उनके फोन पर लगभग 8500 धमकी भरी कॉल आई और वह परेशान हो गए। गिरिजा शंकर ने बताया कि गाजीपुर स्थित एक स्टूडियो में विशाल और उसके सहयोगियों ने ऐसे ही कई अन्य आपत्तिजनक और अमर्यादित गाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में गाए हैं।
 

इसके साथ ही विशाल और उसके अन्य साथी हिंदू धर्म के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं और उनसे रंगदारी भी मांगते हैं। प्रकरण की शिकायत एसएसपी से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो वह अदालत की शरण में गए।  प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर ने बताया कि अदालत के आदेश के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Share

Leave a Reply