BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Google का नया फीचर आया भारत, ड्राइविंग करते हुए कॉल-मैसेज करना होगा आसान

Google का नया फीचर आया भारत, ड्राइविंग करते हुए कॉल-मैसेज करना होगा आसान
Share

गाड़ी चलाते वक्त किसी को मैसेज या कॉल करना काफी खतरनाक होता है. हालांकि, दुनियाभर में काफी लोग ऐसा करते हैं और खुद और दूसरों की जिंदगी खतरे में डालते है. Google अब एक फीचर लेकर आया है जिससे यूजर्स के लिए कार चलाते वक्त कॉल रिसीव करना और मैसेज रिप्लाई करना थोड़ा आसान हो जाएगा.
गूगल के सपोर्ट पेज के मुताबिक, भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल मैप्स में Google असिस्टेंट ड्राइविंग मोड को जारी किया जा रहा है. ये फीचर पहले केवल US के लिए उपलब्ध था. अब इसे सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन और भारत जैसे कुछ और देशों में उपलब्ध कराया जा रहा है.
गूगल ने सपोर्ट पेज पर लिखा है कि यूजर्स वॉयस का इस्तेमाल कर कॉल और टेक्स्ट सेंड और रिसीव कर पाएंगे. साथ ही यूजर्स नए मैसेज का क्विक तरीके से रिव्यू भी कर पाएंगे. गूगल ने कहा है कि ड्राइविंग मोड के जरिए यूजर्स को सुविधा मिलेगी कि वे बिना नैविगेशन स्क्रीन छोड़े ही ये सब कर पाए.
गूगल असिस्टेंट यूजर्स को नए मैसेज पढ़ कर सुना देगा, ताकी उनका ध्यान सड़क पर रहे और उन्हें फोन पर ना देखना पड़े. एंड्रॉयड यूजर्स को इनकमिंग कॉल्स के लिए अलर्ट्स भी मिलेंगे और इन कॉल्स को यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए ही कट या रिसीव कर पाएंगे.

ड्राइविंग मोड का इस्तेमाल ऐसे करें:

गूगल का कहना है कि ड्राइविंग मोड का इस्तेमाल करना काफी आसान है. यूजर्स को केवल गूगल मैप्स ओपन कर किसी डेस्टिनेशन के लिए नेविगेशन ऑन करना होगा. फिर स्क्रिन पर ड्राइविंग मोड का पॉप नजर आएगा उस पर टैप करना होगा. इसका एक और तरीका भी है. इसके लिए यूजर्स को अपने एंड्रॉयड फोन्स में असिस्टेंट सेटिंग में जाना होगा या 'हे गूगल, ओपन असिस्टेंट सेटिंग्स' कहना होगा. इसके बाद 'ट्रांसपोर्टेशन' में जाकर ड्राइविंग मोड को सेलेक्ट कर ऑन करना होगा. ये फीचर फिलहाल केवल 4GB रैम के साथ वर्जन 9.0 या इससे ऊपर वाले एंड्रॉयड फोन्स के लिए उपलब्ध है.
 


Share

Leave a Reply