BIG BREAKING : सरकारी कर्मचारियों को त्यौहार के पहले मिला एक और बड़ा तोहफा, अब इस भत्ते पर हुआ 3 फीसदी इजाफा
नई दिल्ली | केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार फेस्टिव सीजन में सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी देने वाली है | दरअसल, सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में 3 फीसदी की वृद्धि कर रही है | सरकार ने डेढ़ साल रोके गए महंगाई भत्ते का एरियर भी नहीं दिया है | हालांकि, लेकिन जुलाई 2021 से महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया है | अब सरकार ने अगस्त महीने के लिए एचआरए 3 फीसदी बढ़ाकर बेसिक सैलेरी का 25 फीसदी कर दिया है |
केंद्र सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के आधार पर हाउस रेंट अलाउंस और डीए में बढ़ोतरी की जाए | नियमों के मुताबिक एचआरए इसलिए बढ़ाया गया है क्योंकि डीए 25 फीसदी से ज्यादा हो गया है | ऐसे में केंद्र ने भी एचआरए बढ़ाकर 27 फीसदी करने का फैसला किया है | केंद्र सरकार के व्यय विभाग ने 7 जुलाई 2017 को जारी आदेश में कहा था कि जब डीए 25 फीसदी से ज्यादा हो जाएगा तो एचआरए में भी बदलाव किया जाएगा | अब 1 जुलाई से महंगाई भत्ता बढ़कर 28 फीसदी हो गया है तो एचआरए को भी बढ़ाना जरूरी है |
किस शहर के लिए कितना मिलेगा एचआरए
एचआरए कर्मचारी के मौजूदा शहर की कैटेगरी के हिसाब से 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी दिया जा रहा है | यह बढ़ोतरी भी डीए के साथ 1 जुलाई 2021 से लागू हो चुकी है | एचआरए की कैटेगरी X, Y और Z क्लास शहरों के हिसाब से है | दूसरे शब्दों में कहें तो अगर कोई केंद्रीय कर्मचारी X कैटेगरी शहर में है तो उन्हें अब 5,400 रुपये महीने से ज्यादा एचआरए मिलेगा | इसके बाद Y कैटेगरी वाले कर्मचारियों को 3,600 रुपये महीना और Z क्लास वाले कर्मचारियों को 1,800 रुपये महीना मिलेगा |
केंद्रीय कर्मचारी समझें वेतन बढ़ोतरी का गणित
सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये है | वहीं, अभी प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 15,000 रुपये से शुरू है | केंद्रीय कर्मचारियों को 18,000 रुपये के मूल वेतन पर 3,060 रुपये का डीए जून 2021 तक 17 फीसदी की दर से मिल रहा था | जुलाई 2021 से केंद्रीय कर्मचारियों को 28 फीसदी डीए के हिसाब से हर महीने 5,040 रुपये मिलने हैं | अब कर्मचारियों के मासिक वेतन में 1,980 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है |







.jpeg)












