BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सरकारी नौकरी: हाईकोर्ट में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, सैलरी एक लाख तक

सरकारी नौकरी: हाईकोर्ट में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, सैलरी एक लाख तक
Share

मध्यप्रदेश | सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का शानदार मौका है. हाईकोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती निकाली है. इसके तहत एमपी हाईकोर्ट कुल 22 रिक्त पदों पर भर्ती करेगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2021 से शुरू होगी. जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2021 है. अभ्यर्थियों को पर्सनल असिस्टेंट भर्ती 2021 के लिए आवेदन की मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर करना है. नोटिफिकेशन के अनुसार मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विवि से ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही अंग्रेजी में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड भी जरूरी है. साथ ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर अप्लीकेशन में डिप्लोमा भी मांगा गया है.


महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रारंभ- 17 अगस्त 2021
आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2021
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा- बाद में घोषित की जाएगी


वैकेंसी का विवरण
पर्सनल असिस्टेंट- कुल 22 पद
सामान्य वर्ग- 11 पद
ओबीसी- 03 पद
एससी- 03 पद
एसटी- 05 पद
दिव्यांग- 01 पद


पर्सनल असिस्टेंट पद पर सैलरी- 9300-34800+ग्रेड पे 3600/-


आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग और एमपी से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए (दिव्यांगों को छाड़कर)- 922.16 रुपये
आरक्षित वर्ग और दिव्यांग- 722.16 रुपये


चयन प्रक्रिया
पर्सनल असिस्टेंट पद पर चयन के लिए दो चरणों की परीक्षा होगी. ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा और ऑनलाइन मुख्य परीक्षा 100-100 अंकों की होगी. ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन जलबलपुर में किया जाएगा. लेकिन विशेष परिस्थिति में इसका आयोजन भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में भी हो सकता है.


Share

Leave a Reply