BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सरकारी नौकरी 2021 : रेलवे में 10वीं पास के लिए नौकरियां, बिना परीक्षा के होगी भर्ती

 सरकारी नौकरी 2021 : रेलवे में 10वीं पास के लिए नौकरियां, बिना परीक्षा के होगी भर्ती
Share

नई दिल्ली. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि पांच अक्टूबर 2021 है. अप्रेंटिस ट्रेनिंग के इच्छुक अभ्यर्थी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन अप्रेंटिस की वेबसाइट apprenticeship.org पर जाकर करना है. नोटिफकेशन के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अप्रेंटिस की कुल 339 वैकेंसी है. इसमें वेल्डर, कारपेंटर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, स्टेनो, कोपा, प्लंबर, पेंटर, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मैकेनिक डीजल और अपोल्सटरर के पद है. अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए 10वीं के बाद आईटीआई करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में वैकेंसी का विवरण
नागपुर डिवीजन के लिए
फिटर- 20
कारपेंटर- 20
वेल्डर- 20
कोपा- 90
इलेक्ट्रिशियन- 40
अंग्रेजी स्टेनोग्राफर/सचिवालय सहायक- 25
प्लंबर- 15
पेंटर- 15
वायरमैन- 10
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- 04
मैकेनिक मशीन टूल मेंटिनेंस- 02
डीजल मैकेनिक- 35
अपोल्सटरर-

वर्कशॉप मोती बाग के लिए
फिटर- 20
वेल्डर- 20
स्टेनोग्राफर अंग्रेजी- 01

आवश्यक शैक्षिक योग्यता- न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई.

आयु सीमा- 15 से 24 वर्ष

कैसे होगा चयन
अप्रेंटिस पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. यह मेरिट 10वीं और आईटीआई में मिले मार्क्स से बनेगी.

Share

Leave a Reply