BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सरकारी नौकरी 2022: 1000 से अधिक पदों पर वैकेंसी, 71 हजार तक मिलेगी सैलेरी

सरकारी नौकरी 2022: 1000 से अधिक पदों पर वैकेंसी, 71 हजार तक मिलेगी सैलेरी
Share

 तमिलनाडु: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से फील्ड सर्वेयर और ड्राफ्ट्समैन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, तमिलनाडु टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में भर्तियां की जाएंगी।

ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो TNPSC की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। सरकारी नौकरी के लिए जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1089 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में आयोजित हुई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर लें।तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2022 को शुरू हुई थी। इसमें ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवाओं को 27 अगस्त 2022 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को स्तर-8 के तहत सैलरी दी जाएगी. उम्मीदवारों को वेतन के तौर रुपये 19,500- 71,900 रुपये दिए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया
स्टेप 1- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- tnpsc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- वेबसाइट की होम पेज पर Notification के लिंक पर जाएं।

स्टेप 3- इसके बाद FIELD SURVEYOR, DRAFTSMAN AND SURVEYOR-CUM-ASSISTANT DRAUGHTSMAN (TAMIL NADU SURVEY AND LAND RECORDS SUBORDINATE SERVICE & TAMIL NADU TOWN AND COUNTRY PLANNING SUBORDINATE SERVICE ) के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4- Apply online पर क्लिक करें।

स्टेप 5- मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेप 6- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

स्टेप 7- आवेदन पूरा होने के बाद प्रिंट ले लें।

डायरेक्ट लिंक से आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।

योग्यता
इस वैकेंसी के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों के पास संबंधित सेक्टर में योग्यता होनी चाहिए। जैसे फील्ड सर्वेयर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखना चाहिए।

आयु सीमा
फील्ड सर्वेयर, ड्राफ्ट्समैन और सर्वेयर-कम-असिस्टेंट ड्राफ्ट्समैन के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 32 वर्ष होनी चाहिए। केवल फील्ड सर्वेयर और ड्राफ्ट्समैन के पदों के संबंध में तमिलनाडु में आईटीआई में सर्वेक्षण में प्रशिक्षित व्यक्तियों के लिए 37 वर्ष आयु सीमा दी गई है।


Share

Leave a Reply