BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सरकारी नौकरी: एम्स ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्तियाँ, फटाफट चेक करे

सरकारी नौकरी: एम्स ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्तियाँ, फटाफट चेक करे
Share

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के सुनहरा अवसर आया है, एम्स जोधपुर की ओर से प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं. इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन केवल इंटरव्यू के जरिए ही किया जाएगा. इंटरव्यू 18 सितंबर 2021 से 21 सितंबर 2021 तक चलेगा. अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. कुल 10 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.


रिक्त पदों की संख्या
मेडिकल सोशल वर्कर – 4 पद
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट – 2 पद
प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स – 2 पद
प्रोजेक्ट रिसर्च असिस्टेंट – 1 पद
डाटा एंट्री ऑपरेटर – 1 पद


शैक्षणिक योग्यता
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी के पास एमएस या एमडी की भी डिग्री होनी चाहिए. वहीं प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के लिए अभ्यर्थी के पास जीएनएम की डिग्री होनी चाहिए. प्रोजेक्ट रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थी के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 30 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.


चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को होने वाले इंटरव्यू में शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ शामिल हो सकते हैं.


महत्वपूर्ण तिथियां
इंटरव्यू की तिथि- 18, 20,21 सितंबर 2021
समय – सुबह 9 बजे से
आधिकारिक वेबसाइट – aiimsjodhpur.edu.in


Share

Leave a Reply