BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सरकारी नौकरी: प्रदेश के इन 12 जिलो में होगी सेना भर्ती रैली, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी: प्रदेश के इन 12 जिलो में होगी सेना भर्ती रैली, यहाँ से करे आवेदन
Share

सेना के विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकली है, यूपी के 12 जिलों में सेना भर्ती रैली होने वाली है. इन जिलों में भर्ती रैली के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 जुलाई 2021 से जारी है. आवेदन की अंतिम तिथि में 11 दिन का समय शेष बचा है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक भर्ती रैली के लिए आवेदन नहीं किया है. वह अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इस संबंध में इंडियन आर्मी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती रैली का शेड्यूल जारी किया है.


सेना की ओर से प्रस्तावित रैली की तारीख 6 से 30 सितंबर 2021 तक है. 21 माह बाद सेना में भर्ती फिर शुरू होगी. इसके पहले नवंबर-2019 में छावनी के रणबांकुरे मैदान में सेना भर्ती हुई थी. कोरोना महामारी के कारण साल 2020 में प्रक्रिया रोक दी गई थी. रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो सका था. अप्रैल 2021 में सेना भर्ती की तैयारी थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने फिर इस पर ब्रेक लगा दिया था.

इन जिलों के लिए होगी भर्तियां
सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के निदेशक कर्नल सिद्धार्थ बसु ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के 12 जनपदों के युवाओं के लिए यह अवसर है. वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र ,देवरिया, चंदौली, गोरखपुर, बलिया, भदोही शामिल है.


इन पदों पर होगी भर्तियां
इस भर्ती रैली के जरिए सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही क्लर्क, सिपाही ट्रेडमैन, सिपाही सामान्य ड्यूटी, सिपाही टेक्निकल और सिपाही ट्रेडमैन के पदो पर भर्तियां की जाएगी. भर्ती रैली से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.


शैक्षणिक योग्यता
सोल्जर ट्रेडमैन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी बोर्ड से 8वीं पास होना अनिवार्य है. वहीं सिपाही सामान्य ड्यूटी पद के लिए 10वीं पास अधिकतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है. सिपाही टेक्निकल पद के लिए अभ्यर्थी को साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास होना चाहिए. सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थियों को भौतिक, रसायन, बायो या बॉटनी जूलॉजी से 12वीं पास होना चाहिए.

यह है भर्ती रैली का शेड्यूल
आवेदन शुरू होने की तिथि – 8 जुलाई 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 21 अगस्त 2021
भर्ती रैली की प्रस्तावित तिथि – 6 से 30 सितंबर 2022
आधिकारिक वेबसाइट – www.joinindianarmy.nic.in


Share

Leave a Reply