लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

सरकारी नौकरी : कोल इंडिया में क्लर्क की नौकरियां, 10वीं पास करें आवेदन

 सरकारी नौकरी : कोल इंडिया में क्लर्क की नौकरियां, 10वीं पास करें आवेदन
Share

नई दिल्ली. SECL Clerk Recruitment 2021 : कोल इंडिया लिमिटेड की सब्सिडरी कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने क्लर्क ग्रेड-III पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इस पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2021 है. आवेदन साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स की वेबसाइट secl-cil.in पर जाकर ऑनलाइन करना है. 

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि क्लर्क पद के लिए कम से कम 10वीं पास होना चाहिए. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार मौका है. क्लर्क पद के लिए चयन लिखित परीक्षा और कंप्यूटर प्रोफिसिएंसी टेस्ट के जरिए होगा. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ये पद विभागीय कर्मचारियों के जरिए ही भरे जांएगे. मतलब विभाग के ही कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

SECL Clerk Recruitment 2021 : वैकेंसी का विवरण
क्लर्क ग्रेड- III – 196 पद
एससी- 90 पद
एसटी- 37 पद
सामान्य- 69 पद

शैक्षिक योग्यता- 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही कंपनी में तीन साल सर्विस होनी चाहिए.

ऐसे होगा सेलेक्शन
-लिखित परीक्षा 60 अंक की होगी
– कंप्यूटर प्रोफिसिएंसी टेस्ट 30 अंक का होगा
– कुल 100 अंक की परीक्षा होगी
– क्वॉलिफाई मार्क्स 10 है.


Share

Leave a Reply