BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सरकारी नौकरी: भारतीय वायुसेना में जाने का सुनहरा अवसर, 10वीं, 12वीं पास युवा भी कर सकते है आवेदन

सरकारी नौकरी: भारतीय वायुसेना में जाने का सुनहरा अवसर, 10वीं, 12वीं पास युवा भी कर सकते है आवेदन
Share

भारतीय वायुसेना में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओ के लिए सुनहरा अवसर है, भारतीय वायु सेना ने ग्रुप-सी के सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना के अनुसार सिविलियन श्रेणी के अधीक्षक, लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टोर कीपर, कुक, पेंटर के 282 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार 7 सितम्बर 2021 तक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है.


वैकेंसी डिटेल
ग्रुप सी सिविलियन – 282 पद
मुख्यालय रखरखाव कमान – 153 पद
मुख्यालय पूर्वी वायु कमान – 32 पद
मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी वायु कमान -11 पद
इंडिपेंडेंट यूनिट्स – 1 पद
कुक (साधारण ग्रेड) – 5 पद
मेस स्टाफ – 9 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ – 18 पद
हाउस कीपिंग स्टाफ – 15 पद
हिंदी टाइपिस्ट – 3 पद
लोअर डिवीजन क्लर्क – 10 पद
स्टोर कीपर – 3 पद
कारपेंटर – 3 पद
पेंटर – 1 पद
अधीक्षक (स्टोर) – 5 पद
सिविलियन मैकेनिक ट्रांसपोर्ट ड्राइवर – 3 पद


अनिवार्य शैक्षिक योग्यता
अधीक्षक – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट
लोअर डिवीज़न क्लर्क – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा.
स्टोर कीपर – 12 वीं कक्षा या समकक्ष.
कुक (साधारण ग्रेड) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मेट्रिक के साथ कैटरिंग में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा.


पेंटर, कारपेंटर, कूपर स्मिथ और शीट मेटल वर्कर, ए/सी मेक, फिटर, हाउस कीपिंग स्टाफ, लॉन्ड्रीमैन, मेस स्टाफ, एमटीएस, टेलर, ट्रेड्समैन- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास.


हिंदी टाइपिस्ट – मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास.


ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों और योग्यता के अनुसार अपनी पसंद के वायु सेना स्टेशन पर ऑफ़लाइन मोड से आवेदन जमा कर सकते हैं. अधिसूचना में दिए गए प्रारूप में आवेदन भर के दस्तावेजों के साथ सामान्य डाक/ पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से संबंधित वायु सेना स्टेशन में जमा करना होगा.


Share

Leave a Reply