BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सरकारी नौकरी: नौसेना में जाने का सुनहरा अवसर, अंतिम तिथि नजदीक

सरकारी नौकरी: नौसेना में जाने का सुनहरा अवसर, अंतिम तिथि नजदीक
Share

सरकारी नौकरी की चाह रखने युवाओ के लिए अच्छा अवसर आया है, भारतीय नौसना में सेलर (MR) के पदों पर आवेदन की अंतिम मौका कल है. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2021 से शुरू हुई है और आवेदन की अंतिम तिथि में एक दिन का समय और बचा है. ऐसे में अभी तक जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है. वह आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in से जरिए 2 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.


सेलर पद के लिए नौसेना की यह भर्ती मैट्रिक रिक्रूट के लिए अप्रैल 2022 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए है. इसके लिए नौसेना ने पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया था. अभ्यर्थी भारतीय नौसेना की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर आवेदन कर सकते हैं. पूर्व में जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इंडियन नेवी में कुल 300 पदों पर मैट्रिक भर्ती (MR) होनी हैं.


शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती से संबंधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं

आयु सीमा और वेतन
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 अप्रैल 2002 से 31 मार्च 2005 के बीच होना चाहिए. चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रति माह 14,600 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा.प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों को रक्षा विभाग मैट्रिक्स लेवल 3 वेतन के आधार पर 21,700 से 69,100 रुपये के बीच वेतन मिलेगा मिलेगा.


चयन प्रक्रिया
नौसेना में सेलर पद पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें साइंस, मैथ और सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे. पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनो में होंगे. पेपर का लेवल कक्षा 10वीं स्तर का होगा. नौसेना के नोटिस के अनुसार, लिखित परीक्षा के दिन ही फिजिकल टेस्ट भी होगा.


इसमें उम्मीदवारों को 7 मिनट में 1.6 किमी की दौड़, 20 उठक बैठक और 10 पुश-अप करने होंगे. खास बात यह है कि इन पदों पर आवेदन करने वाले किसी भी कैटेगरी के अभ्यर्थी को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी के लिए आवेदन निशुल्क हैं.

ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले अभ्यर्थी भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं.
-लॉगिन टैब पर जाएं और अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें.
-अब, पंजीकृत ईमेल आईडी का उपयोग करके लॉग इन करें और ‘वर्तमान अवसर’ सेक्शन पर जाएं.
-संबंधित विज्ञापन के सामने अप्लाई टैब पर क्लिक करें.
-आवेदन पत्र को ध्यान से भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.


Share

Leave a Reply