लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

सरकारी नौकरी: इन पदों के लिए नौकरी का मौका, 10वी पास भी कर सकते है आवेदन

सरकारी नौकरी: इन पदों के लिए नौकरी का मौका, 10वी पास भी कर सकते है आवेदन
Share

देश की सेवा करने की चाह रखने वाले युवाओ के लिए सुनहरा अवसर आया है, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अस्थायी आधार पर ग्रुप 'सी' में कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिन्हें स्पोर्ट्स कोटा के तहत बीएसएफ में स्थायी किए जाने की संभावना है.
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू हुई थी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 अगस्त रात 11.59 बजे तक है. इस भर्ती अभियान के चलते 269 खाली पदों को भरा जाएगा. आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी डिटेल्स


योग्यता
उम्मीदार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं पास की हो.


उम्र सीमा
कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पद के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए.


एप्लीकेशन फीस
स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल (जीडी) की नौकरी के लिए आवेदन करने वाले सामान्य (यूआर) या ओबीसी श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में केवल 100 रुपये का भुगतान करना होगा. बता दें, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं और उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है.

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन पत्र और प्रमाण पत्रों की प्रतियों की जांच की जाएगी, और यदि वे सही पाए जाते हैं, तो उन्हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, जिसमें दस्तावेज़ीकरण, शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा शामिल है.


इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए करें आवेदन
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट t rectt.bsf.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2- " recruitment tab" पर क्लिक करें.
स्टेप 3-मांगी गई जानकारी भरें.
स्टेप 4- अब फीस का भुगतान करें,
स्टेप 5- फॉर्म सबमिट करें.
स्टेप 6- भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट लेना न भूलें.


Share

Leave a Reply