BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सरकारी नौकरी: इनकम टैक्स विभाग में नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी: इनकम टैक्स विभाग में नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन
Share

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है, भुवनेश्वर के चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर कार्यालय की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. स्पोर्ट्स कोटा के तहत हो रही इन भर्तियों के लिए आवेदन इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट incometaxindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इनकम टैक्स भर्ती 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2021 है. इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 21 अगस्त 2018 को जारी किया गया था. अब अप्लीकेशन विंडो पुन: ओपन की गई है. जिन्होंने आवेदन नहीं किया वह अब आवेदन कर सकते हैं.


इनकम टैक्स विभाग भर्ती 2021 की वैकेंसी

एमटीएस- 04 पद
स्टेनोग्राफर- 01 पद
टैक्स असिस्टेंट- 07 पद
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- 03 पद


इनकम टैक्स विभाग भर्ती 2021 के पदों पर सैलरी

एमटीएस- पे लेवल- 1(18000 से 56900 रुपये प्रति माह तक)
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- पे लेवल- 7 ( 44900 से 142400 रुपये प्रति माह तक)
टैक्स असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर- पे लेवल- 4 ( 25500 से 81100 रुपये प्रति माह तक)


आवश्यक शैक्षिक योग्यता

एमटीएस- कम से कम 10वीं पास होना चाहिए.
स्टेनोग्राफर- 12वीं पास होने के साथ अंग्रेजी में 50 शब्द प्रति मिनट की दर से ट्रांसक्रिप्शन और हिंदी में 65 शब्द प्रति मिनट ट्रांसक्रिप्शन में दक्ष होना चाहिए.
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- किसी भी मान्यता प्राप्त विवि से बैचलर डिग्री.
टैक्स असिस्टेंट- किसी विवि से बैचलर डिग्री और 8000 की डिप्रेशन प्रति घंटे की दर से डाटा एंट्री में दक्ष.


आयु सीमा-

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- 18 से 30 वर्ष
टैक्स असिस्टेंट और स्टेनो- 18 से 27 वर्ष
एमटीएस- 18 से 25 वर्ष


खेल की योग्यता

अभ्यर्थियों को ओलंपिक या वर्ल्ड चैंपियनशिप, एसियन गेम्स, सैफ गेम्स आदि में शामिल हुआ होना चाहिए. डोमेस्टिमक टूर्नामेंट में शामिल हुए खिलाड़ी भी आवेदन कर सकते हैं.


Share

Leave a Reply