BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सरकारी नौकरी: कई विभागो और कई संस्थानो मे विभिन्न पदो के लिए भर्तियां निकली है , यहां पढे

सरकारी नौकरी: कई विभागो और कई संस्थानो मे विभिन्न पदो के लिए भर्तियां निकली है , यहां पढे
Share

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले अभ्यर्थी के लिए अच्छी खबर है| पुलिस, बैंक, यूनिवर्सिटी और स्कूल सहित कई विभागों और संस्थानों में विभिन्न पदों के लिए भर्तियां निकली हैं, इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी संबंधित विभागों की अधिकारिक वेबसाइट के जरिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं| अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह विभागों की ओर से जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें, अभ्यर्थी ध्यान रखें कि नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा|

GETCO Recruitment 2021:
गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (Gujarat Energy Transmission Corporation Limited) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) के पदों पर नौकरियां निकाली हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी जीईटीसीओ की अधिकारिक वेबसाइट getcogujarat.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 352 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2021 निर्धारित की गई है|

Army Public School Recruitment 2021:
आर्मी पब्लिक स्कूल, जयपुर में टीजीटी व पीजीटी शिक्षक सहित कई पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए अभ्यर्थी एपीएस की अधिकारिक वेबसाइट apsjaipur.edu.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 58 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून 2021 है|

Cooperative Bank Recruitment 2021:
हिमाचल प्रदेश स्टेट कोआपरेटिव बैंक (Himachal Pradesh State Cooperative Bank Limited) ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी एचपीएससीबी की अधिकारिक वेबसाइट hpscb.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 149 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभ्यर्थी 2 जुलाई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं|

Police SI Recruitment 2021:
हरियाणा पुलिस में उप निरीक्षक (Sub Inspector) के पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं. इन पदों पर महिला अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकती है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इन पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 जून 2021 से शुरू होगी. अभ्यर्थी 2 जुलाई 2021 तक आयोग की अधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 465 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी|

University Recruitment 2021:
तेजपुर विश्वविद्यालय, असम (Tezpur University) ने लोअर डिवीजन क्लर्क सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट www.tezu.ernet.in के जरिए 23 जुलाई 2021 आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 16 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी|


Share

Leave a Reply