BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शराब पर कांग्रेस की जितनी ढपली उतने राग, बहानेबाजी छोड़कर नीति स्पष्ट करे सरकार- शालिनी राजपूत

शराब पर कांग्रेस की जितनी ढपली उतने राग, बहानेबाजी छोड़कर नीति स्पष्ट करे सरकार- शालिनी राजपूत
Share

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा है कि मातृशक्ति के प्रति बहानेबाजी छोड़कर भूपेश बघेल सरकार दो टूक फैसला लेते हुए तत्काल स्पष्ट करे कि शराबबंदी लागू करने के लिए उसकी नीति क्या है। तीन साल से एक फैसले को टरकाने की राजनीति की जा रही है। इस बीच शराब की खपत बढ़ गई। कोरोना सेस के नाम पर करीब 400 करोड़ की अतिरिक्त वसूली कर ली गई। स्वास्थ्य पर एक धेला भी खर्च नहीं किया गया। शराब पीने की लत का एक नई पीढ़ी भी शिकार हो गई लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कमेटीबाजी दिखा रहे हैं। वे यह घोषणा करें कि किस तारीख से शराबबंदी लागू करने वाले हैं अथवा शराब हाथ में लेकर ऐलान कर दें कि हमें माफ कर दें, हम शराब नहीं छोड़ सकते। इसकी कमाई से ही हम सरकार चला रहे हैं नहीं तो छत्तीसगढ़ को तो हम गिरबी रख ही चुके हैं।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के हालिया बयान पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस में जितनी धपलियाँ हैं, उतने राग सुनाई पड़ते हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया कम पीने की सलाह देती हैं। शराब का जिम्मा सम्हाल रहे मंत्री कवासी लखमा कहते हैं कि चुनाव के तीन महीने पहले शराबबंदी लागू कर देंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते हैं कि शराब पीकर आने वालों को महिलाएं घर में न घुसने दें। मां बहनें पहले ही शराब की वजह से गृहकलह से परेशान हैं उनका उत्पीड़न हो रहा है। भूपेश बघेल शराबबंदी का वादा पूरा करने की जगह घरेलू विवाद के नए बीज बोने का ज्ञान बांट रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम आदिवासी संस्कृति का हवाला देकर कह रहे हैं कि प्रदेश में 60 प्रतिशत हिस्सा अनुसूचित है। जब कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था तभी विरोध करते हुए मरकाम को कांग्रेस छोड़ देनी चाहिए थी। अब वे सत्ताधारी दल के मुखिया हैं तो उनका दायित्व है कि घोषणा पत्र में किये गए वादे पर अमल कराएं।

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से पूछा है कि क्या अनुसूचित क्षेत्र की महिलाएं शराब के सामाजिक दुष्प्रभाव से सुरक्षित हैं? क्या वे शराब का विरोध नहीं कर रहीं, क्या उस शराब का तर्पण किया जाता है जो भूपेश बघेल की सरकार बेच रही है और क्या कांग्रेस ने केवल शहरी क्षेत्र की महिलाओं से शराबबंदी लागू करने का वादा किया था। मोहन मरकाम ने भूपेश बघेल सरकार की मंशा के मुताबिक अनुसूचित क्षेत्र की महिलाओं की भावनाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की चालबाजियां प्रदेश की महिलाएं तीन साल से देख रही हैं। इस सरकार की नीयत में खोट है।
 


Share

Leave a Reply