BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

होली पर सरकार का देशवासियों के लिये बड़ा उपहार , फ्री में मिलेगा LPG सिलेंडर , जानिए क्या है इस सरकार की तैयारी

होली पर सरकार का देशवासियों के लिये बड़ा उपहार , फ्री में मिलेगा LPG सिलेंडर , जानिए क्या है इस सरकार की तैयारी
Share

नई दिल्ली : देश में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती है उज्जवला योजना के तहत फ्री गैस सिलेंडर देना। यूपी सरकार इस योजना के तहत होली के अवसर पर प्रदेश की जनता को बड़ा तोहफा दे सकती है। सरकार ने होली पर पहला मुफ्त गैस सिलेंडर देने की तैयारी में है। इसके लिए खाद्य व रसद विभाग ने होली पर शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया है। आपको बता दें कि इस समय प्रदेश में उज्ज्वला योजना के 1.65 करोड़ लाभार्थी हैं। ऐसे में, इस वादे को पूरा करने के लिए सरकार पर 3000 करोड़ का भार आएगा।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के अपने संकल्प पत्र में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दीवाली पर नि:शुल्क सिलेंडर देने की घोषणा की थी। चुनाव में बहुमत हासिल करने वाली बीजेपी ने पहली ही होली पर इसे देने की तैयारी है। खाद्य व रसद विभाग ने सोमवार को अपना प्रस्ताव शासन भेजा है जिस पर मुहर लगने के बाद वित्त विभाग से बजट जारी किया जाएगा और जिलों में फ्री सिलेंडर बांटे जाएंगे। भाजपा ने ही उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन देना शुरू किया है।

इसी के साथ प्रदेश की योगी सरकार निशुल्क राशन योजना को भी बढ़ाने जा रही है। इसके लिए भी शासन ने खाद्य व रसद विभाग से प्रस्ताव मांग लिया है। इससे पहले भी सरकार दिसंबर से ही फ्री राशन दे रही है। मार्च महीने में इसकी समय सीमा समाप्त होने वाली है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत मिलने वाले गेहूं व चावल को निशुल्क दिया जा रहा है साथ ही चना, नमक व तेल भी सरकार दे रही है। 


Share

Leave a Reply