BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

किडनी प्रभावित मरीजों से मिलकर भावुक हुईं राज्यपाल अनुसुइया, कहा - सुपेबेड़ा अब मेरी जिम्मेदारी

 किडनी प्रभावित मरीजों से मिलकर भावुक हुईं राज्यपाल अनुसुइया, कहा - सुपेबेड़ा अब मेरी जिम्मेदारी
Share

रियाबंद | लंबे समय से किडनी रोग से लड़ रहे सुपेबेड़ा के ग्रामीणों को थोड़ी राहत उस वक्त मिली जब राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके खुद किडनी बीमारी से पीडि़त ग्रामीणों के बीच पहुंची। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के किडनी बीमारी से प्रभावित गांव सुपेबेड़ा में राज्यपाल अनुसुइया उइके मरीजों से चर्चा के दौरान भावुक हो गईं। राज्यपाल ने सुपेबेड़ा के ग्रामीणों से कहा कि अब चिंता की कोई बात नहीं है. सुपेबेड़ा अब मेरी जिम्मेदारी है. मंगलवार को राज्यपाल समेत स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सांसद चुन्नीलाल साहू सुपेबेड़ा पहुंचे हैं. वहां राज्यपाल ने किडनी प्रभावित मरीजों और उनके परिजनों से वन टू वन चर्चा की.एक आंकड़े के अनुसार पिछले तीन साल में किडनी की बीमारी से पीडि़त सुपेबेड़ा के 71 लोगों की मौत हो चुकी है. यही नहीं गांव में 200 से ज्यादा किडनी मरीज बेहतर इलाज के लिए परेशान हैं. इसको लेकर ही इसी महीने महासमुंद से सांसद चुन्नीलाल साहू ने राज्यपाल से मुलाकात की थी. इसके बाद राज्यपाल ने सुपेबेड़ा में निरिक्षण का शेड्यूल तय किया था. इसके तहत ही आज राज्यपाल, मंत्री, सांसद व आला अफसर वहां पहुंचे हैं.सुपेबेड़ा में पहुंची राज्यपाल अनुसुइया उइके ने गांव के ग्रामीणों से एक एक कर चर्चा की. उनकी समस्याओं को जाना और परेशानियों पर चर्चा की. बता दें कि सुपेबेड़ा में दूषित पानी पीने से पिछले 5 साल से किडनी की बीमारी ग्रामीणों में फैल रही है. इसके चलते पिछले तीन साल में 71 लोगों की मौत हो गई. इसमें बीते 15 अक्टूबर को किडनी बीमारी से प्रभावित मरीज अकालू मसरा की मौत के बाद फिर से वहां ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है. हालांकि राज्य सरकार वहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का दावा कर रहा है।

 

Share

Leave a Reply