कड़ाके की ठंड में रात भर भटक रही गौमाता, गौ पालक नहीं दे रहे ध्यान, जाने पूरी खबर
रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जहां गौमाताओं के संरक्षण के लिए आदर्श गौठान सहित नई योजनाएं तैयार कर माता को सम्मानित करने के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं वहीं शहर के गौपालकों द्वारा कड़ाके की शीतलहर भरी ठंड में रात भर सड़कों पर गौमाता को भटकने के लिए छोड़ा जा रहा है। इस संबंध में गायत्री परिवार की श्रद्धालु श्रीमती माधुरी शर्मा ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए प्रदेश शासन के पशु पालन विभाग के मंत्री से ठंड में गौमाता को सड़कों पर छोडऩे वाले गौपालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
ज्ञातव्य है कि अनेक गौशाला समितियों द्वारा समय समय पर प्रेस वार्ता के माध्यम से अपने आप को सबसे बड़ा गौपालक सिद्ध करने की कोशिश की जाती है किंतु कथनी और करनी का अंतर देर रात तक सड़कों पर भटकती गौमाताओं को देखकर लगाया जा सकता है। इस संबंध में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण गौ पालकों के हौसले बुलंदी पर है। गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन रैली निकालने वाले समिति के संरक्षक माधव लाल यादव ने भी गौ पालकों द्वारा गौ माताओं को कड़ाके की ठंड में देर रात सड़कों पर छोडऩे के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए समस्त गौपालकों से गौ माताओं के लिए ठंड में गौशाला में उन्हें ठंड से बचाने के लिए विशेष इंतजाम करने की अपील की है।







.jpeg)












