BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

GPS ने दिया धोखा, पुल से नीचे गिरी कार, चली गई 3 लोगों की जान…

GPS ने दिया धोखा, पुल से नीचे गिरी कार, चली गई 3 लोगों की जान…
Share

उत्तर प्रदेश :- हम में से ज्यादातर लोग कभी न कभी गूगल मैप या जीपीएस की मदद से अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं लेकिन कई बार ये जानलेवा भी साबित हो सकता है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सामने आया है. जहां तीन दोस्त जीपीएस की मदद से कार से जा रहे थे लेकिन अचानक से पुल खत्म होने से उनकी कार नदी में गिर गई. जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तीनों दोस्त

परिवारजनों का दावा है कि हादसा जीपीएस सिस्टम की वजह से हुआ. क्योंकि तीनों दोस्त एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. उन्हें रास्ता नहीं पता था इसलिए उन्होंने कार में जीपीएस लगाया और उसी के सहारे वह आगे बढ़ रहे थे. इस बारे में पुलिस ने बताया कि रविवार को एक कार पुल से रामगंगा नदी में गिर गई. जिससे तीन लोगों की मौत हो गई.

पुलिस को इस बात का संदेह है कि चालक जीपीएस सिस्टम के कारण असुरक्षित मार्ग पर चला गया. हादसा खालपुर-दातागंज मार्ग पर रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ. तीनों दोस्त बरेली से बदायूं जिले के दातागंज जा रहे थे.

क्या बोले पुलिस अधिकारी

इस मामले पर सीओ आशुतोष शिवम ने कहा कि इस साल की शुरुआत में बाढ़ के चलते पुल का अगला हिस्सा नदी में गिर गया था, लेकिन इस बदलाव को सिस्टम में अपडेट नहीं किया गया. पुलिस ने कहा कि कार चालक नेविगेशन सिस्टम के जरिए कार चला रहा था उसे यह एहसास नहीं हुआ कि पुल असुरक्षित है, जिससे कार पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से से नीचे गिर गई.

सीओ ने कहा कि क्षतिग्रस्त पुल के रास्ते पर कोई सुरक्षा अवरोध या चेतावनी संकेत नहीं था. जिसके चलते यह हादसा हो गया. सूचना मिलते ही फरीदपुर, बरेली और दातागंज थाने की पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं. जिसके बाद क्षतिग्रस्त कार और शवों को नदी से निकाला गया.

ग्रामीणों ने दी हादसे की सूचना

पुलिस के मुताबिक, कार के पुल से नीचे गिरने की सूचना ग्रामीणों ने दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. उसके बाद शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस बीच परिजनों ने भी दावा किया है कि गाड़ी में सवार सभी लोग जीपीएस के भरोसे जा रहे थे. गाड़ी जब पुल पर जा रही थी तो अचानक से आधे रास्ते मे पुल खत्म हो गया. जिससे कार कई फीट नीचे नदी में जा गिरी.

50 फीट नीचे गिरी कार

ये दर्दनाक हादसा फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले रास्ते पर हुआ. बताया जा रहा है कि तीनों कार सवारों की पहचान मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रुखाबाद के विवेक कुमार और अमित के रूप में हुई है. थी.


Share

Leave a Reply