लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बड़ी खुशखबरी! टाटा की कार लेने का सबसे शानदार मौका, 65 हजार तक की छूट

बड़ी खुशखबरी! टाटा की कार लेने का सबसे शानदार मौका, 65 हजार तक की छूट
Share

अगर आप टाटा मोटर्स (Tata Motors) की कोई कार या SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। रशलेन की रिपोर्ट के मुताबिक शानदार सेल्स से खुश टाटा मोटर्स की डीलरशिप्स कंपनी की लगभग सभी गाड़ियों पर 65 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। वाहनों पर मिलने वाली बंपर छूट में एक्सचेंज के साथ कैश और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। आइए डीटेल में जानते हैं कि टाटा की कौन सी गाड़ी पर डीलरशिप्स कितना डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं।
हैरियर और सफारी पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट
इस महीने आप टाटा हैरियर (2021) और सफारी (2021) को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। डीलरशिप पावरफुल एसयूवी हैरियर पर 20 हजार कैश डिस्काउंट, 40 हजार एक्सचेंज और 5 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही हैं। वहीं, सफारी पर 20 हजार कैश और 40 हजार रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। सफारी पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।
नेक्सॉन पेट्रोल और डीजल पर भी ऑफर
होली के अवसर पर अगर आप नेक्सॉन (Tata Nexon) खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह काफी फायदे का सौदा साबित हो सकता है। कुछ डीलरशिप्स नेक्सॉन पेट्रोल वेरियंट पर 3 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट दे रही हैं। वहीं, नेक्सॉन डीजल (2021) पर 15 हजार रुपये का एक्सचेंज और 5 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
टियागो पर भी बंपर डिस्काउंट
टाटा टियागो (2022) को भी आप इस महीने बेस्ट डील में खरीद सकते हैं। कंपनी टियागो पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपये का एक्सचेंज और 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर टियागो के XZ, XZA, XZ+, XZA+ पेट्रोल वेरियंट पर दिया जा रहा है। वहीं, टियागो (2021) पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज और 3 हजार रुपये कॉर्पोरेट बेनिफिट दिया जा रहा है।
टिगोर को बंपर डिस्काउंट में खरीदने का मौका
इसी तरह टाटा टिगोर (Tata Tigor 2022) के XZ, XZA, XZ+ XZA+ पेट्रोल वेरियंट पर भी 10 हजार रुपये कैश, 10 हजार रुपये एक्सचेंज और 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, 2021 टाटा टिगोर पर डीलरशिप्स कैश, एक्सचेंज और कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलाकर कुल 28 हजार रुपये तक की छूट दे रही है।
नोट: डिस्काउंट डीलरशिप द्वारा दिया जा रहा है और इसमें शहर और स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार अंतर हो सकता है।
 


Share

Leave a Reply