BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

विवाह मंडप में दूल्हे की भांजी से गैंगरेप फिर हत्या, कमरे में मिला नशे में धुत सिपाही

विवाह मंडप में दूल्हे की भांजी से गैंगरेप फिर हत्या, कमरे में मिला नशे में धुत सिपाही
Share

मेरठ के भावनपुर के एक विवाह मंडप में सोमवार देर रात शादी समारोह के दौरान दूल्हे की भांजी की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। तलाश करने पर युवती का शव विवाह मंडप के एक कमरे के बाथरूम में अस्त व्यस्त हालत में मिला। इसी कमरे में एक सिपाही नशे की हालत में मिला तो गुस्साए परिजनों ने उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार सुबह परिजनों ने गढ़ रोड पर मेडिकल मोर्चरी के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। पांच घंटे तक यहां बवाल चलता रहा। पुलिस ने हत्या में मुकदमा दर्ज कर मंडप को सील कर दिया। इसके बाद ही जाम खोला गया। सिपाही समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
जागृति विहार क्षेत्र निवासी परिवार सोमवार रात भावनपुर के दतावली में रेड कारपेट मंडप में शादी समारोह में आया था। शादी समारोह से युवती लापता हो गई। खोजबीन की तो युवती मंडप में बने कमरा नंबर-2 के बाथरूम में मृत अवस्था में मिली। इसी कमरे में मेरठ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रवि बालियान नशे की हालत में बेड पर पड़ा था। लोगों ने सिपाही को जमकर पीटा और बीच बचाव में आए मंडप के मैनेजर विकास गुप्ता व अंशुल गुप्ता से भी हाथापाई कर दी। परिजनों ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

 


Share

Leave a Reply