BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मिर्जापुर सीजन-3 से आया गुड्डू भईया का पहला लुक, इस बार नीचे से जूते और ऊपर से बंदूकें फायर होंगी

मिर्जापुर सीजन-3 से आया गुड्डू भईया का पहला लुक, इस बार नीचे से जूते और ऊपर से बंदूकें फायर होंगी
Share

वेब सीरीज मिर्जापुर का पहला औऱ दूसरा भाग सुपरहिट रहा था और इसके हर एक किरदार को फैंस का प्यार मिला। इस लिस्ट में मुन्ना भईया, कालिन और गुड्डू पंडित तक के किरदार शामिल है जिन सभी ने बवाल मचा दिया था। अब इन सभी के बीच हाल ही में इसके तीसरे भाग की घोषणा हुई है, जिसके बाद से ही फैंस में उत्साह और भी बढ़ गया है। जी हाँ और हर किसी को इसकी रिलीज डेट जानने का इंतजार है। इन सभी के बीच अली फजल ने मिर्जापुर 3 का क्रेज और बढ़ा दिया है।


उन्होंने अपने किरदार गुड्डू पंडित की एक तस्वीर शेयर की है। जी हाँ और अब फैंस उनकी तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं। आप देख सकते हैं एक्टर अली फजल ने यानी गुड्डू भैया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो जारी की है। अली फजल ने जो फोटो शेयर की है वो फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है और गुड्डू भैया काले घने अंधेरे कमरे में बैठे हुए हैं। इस फोटो में गुड्डू भैया के हाथ में बंदूक भी नजर आ रही है। इसी के साथ ही अली ने एक खास कैप्शन भी लिखा है- और शुरुआत हो गई है। प्रैप, रिहर्सल, रीडिंग।।। लाठी लक्कड़ नहीं, अब नीचे से जूते और ऊपर से बंदूकें फायर होंगी। लगाओ हाथ कमाओ कंताप। गुड्डू आ रहे हैं।


आप सभी को बया दें कि गुड्डू पंडित का ये अंदाज देखकर फैंस के होश उड़े हुए हैं और वह ख़ुशी जता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शो में गोलू का किरदार निभाने वाली श्वेता त्रिपाठी ने लिखा- इंतजार है। वहीं अली की प्रेमिका ऋचा चड्ढा ने हार्ट और किस वाली इमोजी पोस्ट की। आप सभी को बता दें एमेजॉन प्राइम ने हाल ही में मिर्जापुर के सीजन 3 की अनाउंसमेंट की है।
 


Share

Leave a Reply