छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड की परीक्षा हेतु गाइड लाइन हुआ जारी जानिए कैसे होंगी परीक्षाएं देखें पूरा दिशा निर्देश
रायपुर। छग माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2020-2021 का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजित करने का निर्णय लिया है। माशिम ने इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए है। जारी आदेश में बताया गया है कि परीक्षार्थी अपने चुने गए केंद्रों से 1 से 5 जून के बीच प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर सकते है। पुस्तिका प्राप्त होने के 5 दिवस के अंदर छात्रों को इसे भरकर अपने केंद्रों में जमा करना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र 5 दिनों के बाद पुस्तिका जमा करता है तो उसे अनुपस्थित घोषित कर दिया जाएगा।
परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिकाएं स्वयं के द्वारा लिखेगा। उत्तर पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर छात्र को समस्त जानकारी यथा रोल नं. विषय, विषय कोड, हस्ताक्षर, दिनांक अंकित करना अनिवार्य है।







.jpeg)












