गुंजी किलकारी, सैफ फिर पिता बने
पटौदी खानदान में एक बार किलकारियां गूंजी हैं. अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान आज फिर पैरेंट्स बन गए हैं. बेगम करीना ने आज अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे दिया है. ये खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए मिली है. सोशल मीडिया के जरिेये ये पता चला है कि करीना ने बेटे को जन्म दिया है. अपने बच्चे और पत्नी की देखभाल के लिए सैफ अली खान ने इन दिनों काम से ब्रेक लिया है. डिलीवरी से पहले ये कपल नए घर में भी शिफ्ट हो चुका है. आपको बता दें कि सैफ अली खान ने करीना कपूर से 16 अक्टूबर 2012 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई. इसके बाद 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया. तैमूर के नाम पर काफी विवाद हुआ लेकिन बाद में उनकी क्यूटनेस के सभी कायल हो गए. तैमूर अभी चार साल के हैं. करीना और सैफ ने कभी तैमूर को कैमरे से छुपाया नहीं बल्कि उन्हें जन्म देने के कुछ दिन बाद से ही करीना तैमूर के साथ दिखती रहीं. नन्हें स्टार किड्स में तैमूर सबसे पॉपुलर हैं.







.jpeg)












