BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नाबालिक से प्रेम-प्रसंग के चलते 19 साल के लड़के की हत्या , जानिए पूरा मामला

नाबालिक से प्रेम-प्रसंग के चलते 19 साल के लड़के की हत्या , जानिए पूरा मामला
Share

गुरुग्राम| दिल्ली से सटी साइबर सिटी गुरुग्राम में एक दिल-देहला देने वाला मामला सामने आया है, अपनी झूठी शान के लिए एक 19 साल के लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई| लड़के को नाबालिग से प्यार करने की सजा मिली, युवती के पिता और भाईयों ने कमरे में बंद करके लाठी और डंडों से लड़के की पिटाई की और घर से 10 किलोमीटर दूर सड़क पर फेंक दिया, अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई| पुलिस ने लड़की के पिता और बुआ के लड़के और दो अन्य युवकों को गिरफ्तार कर  लिया है|


बता दें कि 19 साल के इस युवक की दोस्ती एक साल पहले गुरुग्राम में रहने वाली एक नाबालिग युवती से हुई थी, दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. युवक अपने प्यार से शादी करना चाहता था| रविवार को लड़के ने युवती को फोन किया और परिजनों से बात कराने के लिए कहा. इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक को लड़की की बुआ के घर बुला लिया, युवक घर पहुंचा तो कमरे में बंद करके लाठी-डंडों से युवक की पिटाई की गई| करीब 6 घंटे बाद घायल युवक को लेकर घर से करीब 10 किलोमीटर दूर गुरुग्राम के ही सेक्टर 45 के इलाके ग्रीनवुड सोसाइटी के पास खाली रोड पर फेंक कर फरार हो गए|

 

 

 

 

किसी राहगीर की युवक पर नजर पड़ी तो युवक के ही फोन से परिजनों को सूचना दी गई, इसके बाद घरवालों ने लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई|  पुलिस जांच में ये बात सामने आई कि लड़का युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घरवालों को ये मंजूर नहीं था. इसलिए उन्होंने युवक को घर बुलाकर बुरी तरह पीटा| पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करके आगे की जांच में जुट गई है कि इस हत्याकांड में कितने और लोग शामिल हैं. साथ ही पुलिस आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल गाड़ी और लाठी-डंडे भी बरामद करेगी|

 

Share

Leave a Reply