BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

उर्फी जावेद संग सेल्फी लेने पहुंचा 'गुटखा लवर', सटने की कोशिश की तो चिल्ला पड़े फोटोग्राफर्स, फिर जो हुआ ....

उर्फी जावेद संग सेल्फी लेने पहुंचा 'गुटखा लवर', सटने की कोशिश की तो चिल्ला पड़े फोटोग्राफर्स, फिर जो हुआ ....
Share

बिग बॉस ओटीटी फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद यूं तो अपने आउटफिट के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद वह इस घटना की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। उर्फी जावेद हमेशा की तरह अपने अतरंगी कपड़ों में पापाराजी के सामने खड़ी फोटो खिंचवा रही थीं और तभी कहीं से उनका एक क्रेजी फैन उनके साथ सेल्फी लेने चला आया। ये शख्स बिना परमिशन लिए सीधा उर्फी के करीब चला गया और उनके साथ सेल्फी लेने लगा।
उर्फी के सामने गुटखा थूककर ली सेल्फी
उर्फी जावेद इससे पहले कि कुछ समझ पातीं, ये उनके करीब आने लगा और शख्स को ऐसा करते देखकर पापाराजी चिल्लाए, 'ए गुटखा लवर... थोड़ा आराम से।' असल में उर्फी के साथ फोटो लेने आया ये शख्स गुटखा चबा रहा था और उसके मुंह में गुटखा भरा हुआ था। सेल्फी लेने से ठीक पहले उसने उर्फी जावेद के सामने ही सड़क पर मुंह में भरा गुटखा थूक दिया।
'गुटखा लवर' ने कई बार बोला सॉरी
फोटोग्राफर्स द्वारा टोके जाने और सेल्फी लेने के बाद उर्फी जावेद के पास खड़े इस इंसान ने पापाराजी को कई बार सॉरी बोला। इसके बाद फोटोग्राफर्स ने उस शख्स से कहा कि कोई बात नहीं। एक बार और थूक दो। इस पर उसने सड़क किनारे एक बार और गुटखा थूक दिया और वहां से चलता बना। उर्फी जावेद के साथ हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
कैसा था उर्फी जावेद का रिएक्शन?
जहां तक इस पूरी घटना पर उर्फी जावेद के रिएक्शन की बात है तो वह बस वहां खड़ी हंसती जा रही थीं। उर्फी जावेद के लिए उनकी हंसी रोकना मुश्किल हो रहा था। इतना ही नहीं इसके बाद भी जब फोटोग्राफर्स उर्फी जावेद से मिले तो उन्होंने गुटखा थूकने वाले शख्स का जिक्र कर दिया जिसके बाद उर्फी जावेद फिर एक बार खिलखिला कर हंस पड़ीं।
देखे विडियो

 


Share

Leave a Reply